मौसम विभाग : कोरबा समेत छत्तीसगढ़ के इन जिलों में गिरेंगे ओले, चलेगी अंधड़, 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, कोरबा, गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर और कोन्डागांव में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। रायपुर सहित कुछ जिलों में सुबह से बादल छाए हैं, ठंडी हवा चल रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ट्रफ, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश में मौसम बदला है। गुरुवार को ओलावृष्टि, आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। इसके असर से अगले 3 दिन अधिकतम तापमान 3 डिग्री तक गिर सकता है।रायपुर में दिन का टेम्प्रेचर सामान्य से कमबुधवार को दिन का टेम्प्रेचर 36.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 2 डिग्री अधिक था।बिलासपुर में दिन का पारा 2.4 डिग्री लुढ़कायहां दिन का तापमान सामान्य से कम है।

बुधवार को पारा 37.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक था। वहीं रात का टेम्प्रेचर 23 डिग्री रहा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।जगदलपुर में पारा सामान्य के कमबुधवार को यहां दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

वहीं रात का पारा 22.8 डिग्री रहा जो नॉर्मल टेम्प्रेचर से 1.3 डिग्री ज्यादा था।अंबिकापुर सबसे ठंडा, रात का पारा 20°मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ। बुधवार को अंबिकापुर में दिन का पारा 34.6 डिग्री रहा। जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। वहीं रात का तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह प्रदेश में सबसे कम रहा।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें