मुंबई ।अगर किसी राष्ट्र के अन्दर राष्ट्रविरोधी लोग हों तो दुश्मन के लिये युद्ध आसान हो जाता है, ऐसे ही कुछ लोग लगातार देशविरोधी टिप्पणियाँ करने से नहीं चूक रहे है। पाकिस्तान से तनाव के बीच एक ओर जहां हर भारतीय अपने सैनिकों और मासूम देशवासियों की सलामती की दुआ कर रहा है, तो वहीं महाराष्ट्र के मुंबई का रहने वाला एक 20 साल के लड़के ने देश के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट कर दिया है, जिससे लोग आक्रोशित हो गये है। मामले में साहिल जहरुद्दीन नाम का यह लड़का मुंबई के कुरला क्षेत्र में रहता है, जिसकी मानसिकता राष्ट्रविरोधी है।
ख़बरों के मुताबिक, हाल ही में उसने व्हॉट्सएप पर लिखा था – ‘अगर भारत और पाकिस्तान के बीच में युद्ध हुआ तो यह भारत का आखिरी युद्ध होगा।’ इस शर्मनाक और आपत्तिजनक पोस्ट की शिकायत कुछ लोगों ने पुलिस में की, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
40 साल की महिला के खिलाफ भी केस :
वहीँ एक दूसरा मामला मुंबई के मालवणी इलाके से सामने आया है, जहां एक 40 साल की अधेड़ महिला ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की आलोचना करते हुए अश्लील और गंदे अपशब्द पोस्ट कर दिए। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कथित आलोचना करने के खिलाफ मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन में महिला के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इस महिला का नाम सलमा रफीक खान बताया जा रहा है, शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने इस महिला को नोटिस भेजा है। सलमा रफीक खान मुंबई के मलाड, मालवणी की रहने वाली है और वहां एक ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। आरोप है कि महिला ने अपने व्हॉट्सएप स्टेटस पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से संबंधित विवादित पोस्ट की थी, जो कि बेहद ही गन्दी और अभद्र थी।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में की थी अश्लील टिप्पणी :
महिला ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा था, “जब सरकारें बिना सोचे-समझे फैसले लेती हैं, तो दोनों तरफ के निर्दोष लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। वहीँ सत्ता में बैठे लोगों को नहीं।” पोस्ट में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में एक अश्लील शब्द भी शामिल था, जो कि महिलाओं की आस्था को झकझोरने वाला था। वहीँ इसकी शिकायत मिलने पर मालवणी पुलिस ने महिला के खिलाफ BNS की धारा 353 और IT एक्ट के तहत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ऐसे ही कई लोग लगातार भारतीय सेना और भारत का मनोबल तोड़ने में लगे हुये है।