सामरी में खलिहान से 200 बोरी अवैध धान जब्त, एसडीएम करुण डहरिया के नेतृत्व में कार्रवाई

हाथोर समाचार,बलरामपुर/रामनुजगंज। कुसमी अनुभाग के तहसील सामरी में मंगलवार सुबह प्रशासन ने अवैध धान तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक खलिहान से लगभग 200 बोरी धान जब्त किया। यह खलिहान शासकीय स्कूल की बाउंड्री वॉल के ठीक बाहर स्थित है, जहाँ झारखंड से अवैध रूप से लाया गया धान गुप्त रूप से भंडारित किया गया था।

गुप्त सूचना पर एसडीएम करुण डहरिया के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की। जांच में पता चला कि जब्त किया गया धान बिंदेश्वर यादव पिता अयोध्या यादव का है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि धान को झारखंड से तस्करी कर स्थानीय स्तर पर बेचने और संग्रहित करने की कोशिश की जा रही थी।

टीम ने खलिहान की तलाशी लेकर पूरे धान को जब्त किया और पंचनामा तैयार किया। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियाँ समर्थन मूल्य (MSP) खरीद व्यवस्था को प्रभावित करती हैं और सरकारी नीति के विरुद्ध हैं।

एसडीएम डहरिया ने बताया कि क्षेत्र में धान तस्करी और अवैध भंडारण पर रोक लगाने प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में शामिल व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के बाद स्थानीय क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि धान की अवैध खरीद–फरोख्त या तस्करी की किसी भी जानकारी को तुरंत अधिकारियों तक पहुँचाएँ, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें