राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है । आगरा के कुबेरपुर निवासी अरशद ने अपनी मां और चार बहनों की हत्या कर दी । घटना होटल शरणजीत सिंह में हुई है ,जहां अरशद अपने परिवार के साथ ठहरा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस के अनुसार वारदात के बाद अरशद होटल में ही मौजूद था। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है । अरशद ने जिन 5 लोगों की हत्या किया है उसमें उसकी मां और 4 बहने शामिल है ।
अरशद की मां अस्मा ,बहन आलिया 9 वर्ष , अल्शिया 19 वर्ष ,अक्शा 16 वर्ष और रहमन 18 वर्ष शामिल है। डीसीपी रवीना ने बताया कि घटना के पीछे की वजह जानने के लिए पूछताछ की जा रही है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फील्ड यूनिट द्वारा घटना स्थल की जांच की जा रही है । पुलिस ने कहा कि मामले में विस्तृत जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी । घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है ।




