76वां गणतंत्र दिवस..राज्यपाल बोले-प्रदेश धान का कटोरा:अंबिकापुर में CM साय ने कहा- हमारे जवान नक्सलियों के गढ़ में घुसकर मार रहे

देशभर में आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। रायपुर में पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल रामेन डेका ध्वजारोहण किया। BSF, CRPF, CISF, SSB, ITBP पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने परेड की। वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर में तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली।

राज्यपाल ने कहा कि हमारा प्रदेश धान का कटोरा है। साय सरकार ने किसानों के चेहरे पर खुशियां लाने का काम किया है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदी कर रही है। 70 लाख महिलाओं को प्रति महीना 1-1 हजार रुपए मिल रहा है। छत्तीसगढ़ प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इस दौरान सीएम साय ने कहा कि नक्सलियों को समाप्त करने का संकल्प है। जल्द ही बस्तर नक्सल आतंक से मुक्त होगा। हमारे जवान नक्सलियों के गढ़ में घुसकर प्रहार कर रहे हैं। एक साल में बड़ी संख्या में नक्सलियों का सफाया किया गया। बस्तर का विकास होगा।

साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद धान खरीदी शुरू हुई। हमारी सरकार किसानों को सबसे अच्छा मूल्य दे रही है। छत्तीसगढ़ खाद्य सुरक्षा का माडल राज्य बना है। किसानों को अंतर की राशि फरवरी में भेजी जाएगी। हमारी सरकार खेती को हाईटेक बना रही है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हमने विकसित छत्तीसगढ़ का रोड मैप तैयार कर लिया है। हमारी सरकार ऐसी सरकार है, जिसने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। बस्तर को नक्सलियों से मुक्त करना है। सालभर में 260 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस दौरान गुंडम की एक महिला ने गृहमंत्री को टोकरी भेंट की।

इधर, दिल्ली में होने वाले आयोजन में छत्तीसगढ़ की झांकी देखने को मिली रही है। यह झांकी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, पारंपरिक लोक जीवन और रामनामी समुदाय की अनोखी पहचान को खूबसूरती से दर्शाती है।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें