प्रदेश में आंधी-तूफान से उजड़ा अनिरुद्धाचार्य का पंडाल, मौसम विभाग ने जारि किया अलर्ट 

रायपुर। प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। शुक्रवार को आई तेज आंधी-तूफान ने बिलासपुर के सीपत इलाके में अनिरुद्धाचार्य महाराज की कथा के लिए लगाए गए भव्य पंडाल को तहस-नहस कर दिया। आज (19 अप्रैल) से यह कथा शुरू होने वाली थी, लेकिन मौसम की मार ने आयोजन को टालने पर मजबूर कर दिया।आंधी में सब कुछ बर्बादतेज हवाओं के साथ आई आंधी में पंडाल उड़ गया। वहीं साउंड सिस्टम, कूलर, लाइट और टेंट भी पूरी तरह से भीगकर खराब हो गए। गनीमत रही कि हादसे के समय पंडाल में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। प्रशासन ने आयोजकों को सुरक्षा चूक के चलते नोटिस भी जारी कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में बारिश और गरज-चमक का अलर्टमौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। यानी लोगों को गर्मी और बारिश दोनों का सामना करना पड़ सकता है।राजधानी रायपुर और अन्य जिलों का तापमानरायपुर: दिन का तापमान 41.4°C, रात का तापमान 27.2°Cअंबिकापुर: सबसे ठंडा, रात का तापमान 21.7°Cपेंड्रारोड: 40.6°C, सामान्य से 3.3°C ज्यादाजगदलपुर: तापमान 36.0°C, लेकिन 74% आर्द्रता के चलते भारी उमसयह भी अगले 5 दिन सतर्क रहने की जरूरतमौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 5 दिनों में तापमान और भी बढ़ सकता है।

गरज-चमक, बिजली गिरने और हल्की बारिश की आशंका बनी हुई है। ऐसे में लोगों को खुले में न निकलने, मोबाइल नेटवर्क टावर या पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी गई है।रायपुर में आज का मौसम कैसा रहेगा?आसमान हल्का साफ रहेगा, लेकिन दोपहर या शाम को बादल छा सकते हैं।अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहने का अनुमान है।उमस और गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें