हाथोर समाचार ,बलरामपुर। बलरामपुर विकासखंड के ग्रामीणों की झारखंड स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोटा पानी की यात्रा उस समय मातम में बदल गई, जब ओरसा पाठ क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में बस सवार 7 ग्रामीणों की मौके पर ही असामयिक मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

इस हृदयविदारक दुर्घटना पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और मन को विचलित कर देने वाली है। मंत्री नेताम ने दिवंगत सभी ग्रामीणों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति जताई।
कृषि मंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा इस अपार दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य, आत्मबल एवं दुःख सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे स्वयं तथा पूरा क्षेत्र पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।
इसके साथ ही मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्घटना में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है ।



