भटगांव पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरोह सहित खरीददार गिरफ्तार,4 चोरी की बाइक बरामद

हाथोर समाचार,सूरजपुर। भटगांव पुलिस ने लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों सहित एक खरीददार को गिरफ्तार कर 2 लाख 50 हजार रुपये कीमत की चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

ग्राम महेशपुर निवासी सूरज प्रसाद पिता ओगर साय ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 सितम्बर 2025 को ग्राम सोनगरा आमाडांड बाजार से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 147/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। इसी तरह जरही निवासी भैरव शर्मा की मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 131/25 दर्ज किया गया था।

डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर सख्ती बरतते हुए सभी थाना प्रभारियों को सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच कर चोरों की जल्द पतासाजी के निर्देश दिए थे।

थाना भटगांव पुलिस ने विवेचना के दौरान करीब 40 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और मुखबिरों की सहायता से संदिग्ध शुभम सोनी निवासी जंगलपारा जरही को हिरासत में लिया। पूछताछ में शुभम ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने साथियों आकाश चौबे और दीपक कुमार केवंट के साथ मिलकर गैंग बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था और चोरी की गाड़ियाँ अंबिकापुर निवासी कबाड़ी मनोज सोनी और उसके बेटे प्रिंस सोनी को बेचता था।

मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथियों और खरीददार प्रिंस सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने ग्राम करौटी और ग्राम दवना से भी दो अन्य मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने चार मोटरसाइकिलें — हीरो एचएफ डिलक्स, बजाज प्लेटिना और सीडी 100 — बरामद कीं।

सभी आरोपियों के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 02/25 धारा 35-(1)(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह सार्वजनिक स्थानों, मुख्य बाजारों और घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाकर चोरी करता था और उन्हें कबाड़ियों के पास बेच देता था। इनके विरुद्ध सूरजपुर और सरगुजा जिलों के अन्य थानों में भी अपराध दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, डीएसपी रितेश चौधरी, एसडीओपी अभिषेक पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी तथा पुलिस टीम के एएसआई राजकिशोर खलखो, प्रधान आरक्षक सुशील मिश्रा, प्रधान आरक्षक संजय कुमार, आरक्षक दिनेश ठाकुर, रजनिश पटेल, राधेश्याम साहू, श्याम सिंह और सैनिक बबलू राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि गिरोह से और भी वारदातों के खुलासे की उम्मीद है।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं

शुभम सोनी, पिता कालीचरण सोनी, उम्र 22 वर्ष, निवासी जंगलपारा जरही
आकाश कुमार चौबे, पिता स्व. श्याम किशोर चौबे, उम्र 26 वर्ष, निवासी जंगलपारा जरही
दीपक कुमार केवंट, पिता स्व. सदानंद, उम्र 25 वर्ष, निवासी उर्जा नगर जरही
प्रिंस सोनी, पिता मनोज सोनी, उम्र 18 वर्ष 8 माह, निवासी ग्राम खैरबार, थाना कोतवाली अंबिकापुर।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें