BIG BREAKING: देश MP नरेंद्र मोदी टोबैगो की संसद में किया संबोधन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए वहां बसे भारतीय समुदाय और भारत-त्रिनिदाद संबंधों पर गर्व व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि 180 साल पहले जब पहले भारतीय समुद्र पार कर इस भूमि पर पहुंचे, तो उन्होंने कठिनाइयों के बावजूद एक नई संस्कृति का निर्माण किया।

“भारतीय धुनें कैरेबियाई लय के साथ खूबसूरती से मिश्रित हुईं,” उन्होंने कहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीति से लेकर कविता तक, क्रिकेट से लेकर वाणिज्य तक भारतवंशी आज हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने गारमेंट फैक्ट्री का किया अवलोकन अपने संबोधन में पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया और त्रिनिदाद की महिला राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए उन्हें प्रवासी भारतीयों की बेटियां बताया।

भी कहा कि वह इस ऐतिहासिक “लाल सदन” में बोलने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं। पीएम मोदी ने भारतीय संस्कृति में नारी सम्मान की बात करते हुए स्कंद पुराण का उल्लेख किया और कहा कि एक बेटी दस बेटों के बराबर सुख देती है। उन्होंने बताया कि आज भारत में महिलाएं अंतरिक्ष, स्टार्टअप, विज्ञान, खेल, शिक्षा, उद्यम और सशस्त्र बलों में नेतृत्व कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें