बैकुण्ठपुर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार नगर पंचायत पटना के अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। नगर पंचायत चयन समिति, मंडल चयन समिति और जिला कोर कमेटी के अनुमोदन के बाद, संभाग प्रभारी राजा पाण्डेय और संभागीय संयोजक गोमती साय की सहमति से यह घोषणा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि नगर पंचायत पटना के अध्यक्ष पद के लिए पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी गायत्री सिंह होंगी।

पार्षद पदों के प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं
वार्ड क्र. 1: शंकर प्रसाद सोनी
वार्ड क्र. 2: अहिबरन सिंह
वार्ड क्र. 3: निर्मला पोया
वार्ड क्र. 4: राकेश सिंह
वार्ड क्र. 5:गीता पोया
वार्ड क्र. 6: रविशंकर शर्मा
वार्ड क्र. 7: प्रमिला सिंह
वार्ड क्र. 8:परस राम साहू
वार्ड क्र. 9:सतेन्द्र सोनी
वार्ड क्र. 10: ज्योति देवांगन
वार्ड क्र. 11: तरूण जायसवाल
वार्ड क्र. 12:रेखा वर्मा
वार्ड क्र. 13: सुनील यादव
वार्ड क्र. 14: पूनम वर्मा
वार्ड क्र. 15:ओमप्रकाश सिंह
भाजपा ने यह सूची संगठन के निर्देश और सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के आधार पर जारी की है। चुनावों में सभी प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।