CG News : ठंड से बचने कमरे में सिगड़ी जलाकर सोया परिवार, दम घुटने से 11 की हालत गंभीर

कोरबा। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में ठंड से बचने लोग कई तरह का जुगाड़ लगाते हैं। कभी कभी यह जुगाड़ भी खतरनाक हो जाता है। कोरबा जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक परिवार के लोगों को ठंड से बचने के लिए सिगड़ी जलाकर सोना भरी पड़ गया। सिगड़ी के धुआं से रात में परिवार के लोगों का दम घुटने लगा और 11 लोगों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र के न्यू रेलवे कॉलोनी का है। यहां निर्मला तांडी के घर क्रिसमस मनाने परिवार के लोग पहुंचे थे। क्रिसमस के बाद भी परिजन रेलवे कॉलोनी में ठहरे हुए हैं। शुक्रवार की रात ठंड से बचने निर्मला टांडी ने सिगड़ी जलवाई थी। कुछ देर तक आग तापने के बाद सिगड़ी को कमरे ही रखकर सभी सोने चले गए। देर रात अचानक कमरे में सोए लोगों के आखों में जलन, सिर दर्द और उल्टियां होने लगी। चक्कर आने की समस्या को देखते हुए उन्हें आनन-फानन में एसईसीएल के विकासनगर कुसमुंडा डिस्पेंसरी में लाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। सभी का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें