सूरजपुर जिला पंचायत की कमान चंद्रमणि देवपाल पैकरा के हाथ, जन्मदिन पर मिला नेतृत्व का तोहफा

बिट्टू सिहं राजपूत ,सूरजपुर। सूरजपुर जिले में भाजपा ने निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न कर लिया। भाजपा की ओर से जिला पंचायत सदस्य चंद्रमणि देवपाल पैकरा को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया है। खास बात यह है कि आज उनके जन्मदिन के मौके पर यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।

7200 वोटों से दर्ज की थी जीत

चंद्रमणि देवपाल पैकरा ने क्षेत्र क्रमांक 12 (प्रतापपुर) से 7200 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। वे भाजपा के साथ-साथ आरएसएस की पसंदीदा प्रत्याशी भी थीं। हालांकि, इस चुनाव में भाजपा की बागी उम्मीदवार नीलिमा पैकरा भी मैदान में थीं, लेकिन अंततः पार्टी ने एकजुटता दिखाते हुए चंद्रमणि देवपाल पैकरा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया और चंद्रमणि देवपाल पैकरा को बधाइयां दीं।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें