छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने घोषित किए नए जिलाध्यक्ष: सूरजपुर की कमान शशि सिंह को, महासमुंद में द्वारिकाधीश यादव नियुक्त ,देखें सूची

हाथोर समाचार,रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में संगठनात्मक ढांचे को नया रूप देते हुए 41 जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी की है। इस सूची में कई महत्वपूर्ण जिलों में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सबसे प्रमुख नियुक्ति महासमुंद जिले में हुई है, जहां विधायक द्वारिकाधीश यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। बेमेतरा में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, जबकि जशपुर में यूडी मिंज को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

राजधानी में भी बदलाव हुए हैं। रायपुर शहर के लिए श्रीकुमार शंकर मेमन और रायपुर ग्रामीण के लिए राजेंद्र पप्पू बंजारे को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सूरजपुर जिले में पार्टी ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए शशि सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया है। वह वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव में सरगुजा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी भी रह चुकी हैं। उनकी नियुक्ति को सरगुजा संभाग में महिला नेतृत्व को प्रोत्साहन देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

सुकमा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कवासी लखमा के पुत्र हरीश लखमा को, जबकि दंतेवाड़ा में सलीम राजा उस्मानी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उस्मानी इस सूची में एकमात्र मुस्लिम प्रतिनिधि हैं।

दुर्ग शहर की कमान धीरज बाकलीवाल संभालेंगे, वहीं भिलाई शहर की जिम्मेदारी मुकेश चंद्राकर को मिली है।
कोंडागांव में रवि घोष, सरगुजा में बालकृष्ण पाठक, कवर्धा में नवीन जायसवाल और राजनांदगांव में जितेंद्र मुदलियार को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

कांग्रेस संगठन को इन नई नियुक्तियों से जिलों में नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें