सूरजपुर। सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर स्थित प्रभु श्री जगन्नाथ मंदिर में आज भव्य रथयात्रा महापर्व का शुभारंभ विधि-विधान से किया गया। इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने मंदिर में पहुंचकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की मंगलकामना की।
मंत्री रजवाड़े ने इस अवसर पर कहा, “रथयात्रा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, संस्कार और आस्था का जीवंत प्रतीक है, जो हमें प्रभु के चरणों से जोड़ता है। भगवान श्री जगन्नाथ की कृपा सभी पर बनी रहे।
पूजा के पूर्व उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ नमन किया “नीलांचल-निवासाय नित्याय परमात्मने।
बलभद्र-सुभद्राभ्याम् सह जगन्नाथाय ते नमः॥” इस अलौकिक आयोजन में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु और भक्तजन उपस्थित रहे। रथयात्रा के दौरान पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण व्याप्त रहा।