सूरजपुर में कोयला चोरी का खुलासा, बसदेई पुलिस की कार्रवाई

हाथोर समाचार, सूरजपुर। जिले में चोरी एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। डीआईजी एवं एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर द्वारा जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने तथा सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में चौकी बसदेई पुलिस ने अवैध रूप से संग्रहित चोरी के कोयले के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18 दिसंबर 2025 को चौकी बसदेई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुसमुसी, खालपारा निवासी मनोज साहू अपने घर में अवैध रूप से चोरी का पत्थर कोयला संग्रहित कर रखा है। सूचना की तस्दीक के उपरांत चौकी बसदेई पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके घर से लगभग 2 टन पत्थर कोयला बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस द्वारा कोयले के संबंध में आवश्यक पूछताछ करने पर आरोपी चोरी से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रथम दृष्टया कोयला चोरी का होने की पूर्ण आशंका पर पुलिस ने कोयले को जप्त करते हुए आरोपी मनोज साहू पिता प्रहलाद साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम कुसमुसी, चौकी बसदेई के विरुद्ध धारा 35(1-घ) एवं 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई की।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उक्त कोयला भास्करपरा ओपन कास्ट माइंस से चोरी कर बिक्री के उद्देश्य से अपने घर में रखा गया था। इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी बसदेई श्री योगेन्द्र जायसवाल एवं उनकी टीम की सक्रिय भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें