महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का धरना

हाथोर समाचार,अंबिकापुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का नाम बदले जाने के विरोध में कांग्रेस कमेटी सरगुजा द्वारा गांधी चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। धरना प्रदर्शन ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के निर्देश पर देशभर के जिला मुख्यालयों में आयोजित किया गया।

अंबिकापुर के गांधी चौक में हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी इस महत्वपूर्ण योजना का नाम बदलकर नई योजना लाने की तैयारी कर रही है, जो स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना को वर्ल्ड बैंक ने दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार देने वाली योजना माना है, जिससे करोड़ों ग्रामीण परिवारों को आजीविका का सहारा मिला है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार महात्मा गांधी के नाम को योजनाओं से हटाने का प्रयास कर रही है। धरना प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने सरकार से योजना का नाम यथावत रखने और इसकी मूल भावना को बनाए रखने की मांग की।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें