कांग्रेस कल जारी करेगी प्रत्याशियों की सूची ,पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिहंदेव क्या बोले ,पढ़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणाएँ शुरू कर दी हैं, जबकि कांग्रेस में इस चुनाव को लेकर मंथन जारी है। आज राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई।

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बैठक के बाद बताया कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट कल यानी 26 जनवरी को बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशियों की सूची कल जारी होगी।

80 प्रतिशत नामों पर हुई चर्चा

टीएस सिंहदेव के अनुसार, बैठक में पहले दिन लगभग 80 प्रतिशत सिंगल नामों पर चर्चा की जा चुकी है और प्रत्याशियों की सूची लगभग तय हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सचिन पायलट कल शाम 6 बजे बैठक में शामिल होंगे और शेष नामों पर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा, चुनावी शिकायतों को लेकर भी चर्चा की गई है।

EVM की समस्याओं पर कांग्रेस का आयोग से संपर्क

कांग्रेस पार्टी ने EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए निर्वाचन आयोग से संपर्क करने का निर्णय लिया है। टीएस सिंहदेव ने बताया कि कांग्रेस पहले ही EVM के उपयोग पर लिखित आवेदन कर चुकी है और कल निर्वाचन आयोग जाकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

बीजेपी की सूची पर सिंहदेव की प्रतिक्रिया

भाजपा के प्रत्याशियों की सूची जारी होने पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि बीजेपी की सूची आने के बाद उनके कार्यकर्ताओं की नाराजगी स्पष्ट हो जाती है, जिसे संभालने की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस बीजेपी की स्थिति पर नज़र रखे हुए है।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें