देश का पहला हाइड्रोजन-CNG वाहन: MP में मंत्री नितिन गडकरी ने किया लॉन्च,जानिए कितना है माइलेज

Hydrogen CNG Vehicle: देश के पहले हाइड्रोजन-CNG वाहन का इंदौर में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लॉन्चिंग की। हाइड्रोजन-CNG वाहन 2 किलोलीटर में 40 किलोमीटर तक चलेगा। इसके निर्माण में करीब 5 लाख रुपए का खर्च आया है। मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हम लगातार इथेनॉल, बायोडीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहन के उपयोग को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को नेट्रैक्स के बाजा इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की। इसमें पूरे देश के 100 से ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेजों के स्टूडेंट्स शामिल हुए। इसमें ऑफ रोड ATV (ऑल-टेरेन व्हीकल) का निर्माण करके टेस्टिंग से गुजारा जाता है। इस कार्यक्रम का आयोजन पिछले 17 साल से हो रहा है।


केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि आने वाले दिनों में हमारे देश का किसान हमारा ईंधन दाता बनेगा। मेरे पास इनोवा कार है, जो इथेनॉल और बिजली से चल रही है। ये जीरो प्रतिशत प्रदूषण करती है। भारत की सभी बड़ी कंपनियां भविष्य को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल-डीजल के अलावा अन्य ईंधन विकल्पों पर लगातार काम कर रही हैं।

बाजार में CNG बाइक भी उपलब्ध
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि CNG से चलने वाली बाइक बाजार में उपलब्ध हैं। ये एक रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से चल रही हैं। हम वायु प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अभी ट्रैक्टर भी बाजार में उतारा है, जो CNG से चल रहा है।

ऑटो इंडस्ट्री में 50 लाख नौकरियां
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि पिछले 5 साल में 4 करोड़ 50 लाख नौकरियां ऑटो इंडस्ट्री में मिल रही हैं। भारत में महिंद्रा एंड महिंद्रा ऑटो इंडस्ट्री इसमें पहले नंबर पर चल रही है।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें