बिट्टू सिहं राजपूत ,सूरजपुर। नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि देवपाल पैकरा ने 5 मार्च को अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए पहली बार कार्यकर्ताओं के साथ अपने निज निवास दुरती में जश्न मनाया। इस अवसर पर उनके साथ उनके पति देवपाल सिंह पैकरा भी उपस्थित थे। जन्मदिन पर संगठन ने एक बड़ा उपहार देकर सभी को चौंका दिया, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

भाजपा कार्यकर्ता इस उपहार से गदगद थे, और इसने उनके जन्मदिन को और भी खास बना दिया। बधाई देने के लिए देर रात तक समर्थकों का आना-जाना लगा रहा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि देवपाल पैकरा अपने पति देवपाल सिंह पैकरा के साथ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए नजर आई ।
चंद्रमणि देवपाल पैकरा के जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता साफ नजर आने लगी है। खासकर जरही भाजपा मंण्डल के कार्यकर्ताओं में कुछ समय पहले नाराजगी उत्पन्न हो गई थी, क्योंकि कार्यकर्ताओं का आरोप था कि क्षेत्रीय विधायक कार्यकर्ताओं से दूरी बना रही हैं और एक अलग खेमा तैयार कर रही हैं। इस कारण भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी दिख रही थी।
लेकिन, जिला पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार चंद्रमणि देवपाल पैकरा के जीत के बाद से कार्यकर्ता एकजुट हो गए । जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद अब और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखने लगी है ।