अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रैम्प ने कहा “अमेरिका किसी भी हाल में इस समुद्री मार्ग को खुला रखेगा और जरूरत पड़ने पर ईरान के तटीय इलाकों पर सैन्य कार्रवाई भी कर सकता है|” उन्होंने अपने सहयोगी देशों से भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अपने युद्धपोत भेजने की अपील की है।


अमेरिका – ईरान युद्ध के कारण खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया की प्रमुख शक्तियों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अपने नौसैनिक जहाज तैनात करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अमेरिका किसी भी हाल में इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को खुला रखेगा. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि ईरान की ओर से इस जलमार्ग को बाधित करने की कोशिशों से प्रभावित कई देश अमेरिका के साथ मिलकर यहां युद्धपोत भेजेंगे, ताकि जहाजों की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे.



