नशेड़ी पति ने की सारे हदें पार, पत्नी के साथ किया मारपीट,फिर प्राइवेट पार्ट को कर दिया क्षत विक्षत, पुलिस हैरान

डिजिटल डेस्क चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के नौगढ़ विकास क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ ऐसी शिकायत दर्ज कराई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

दरअसल मायके में रह रही पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शादी को 16 साल हो चुके हैं और वह चार बच्चों की मां है। मेरा पति बीते 18 दिसंबर की रात शराब के नशे में घर आया और उसने मानवता की सारी हदें पार कर दीं। पहले उसने लात-घूसों से बेरहमी से पिटाई की और फिर हैवानियत की हदें पार करते हुए प्राइवेट अंगों को भी क्षत-विक्षत कर दिया। यह पहली बार नहीं हुआ है।महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है, लेकिन इस बार उसने सारी सीमाएं तोड़ दी। उसकी चीखें सुनने वाला कोई नहीं था और वह रातभर दर्द से कराहती रही।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पति को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

बेटी पैदा होने पर पर विवाहित महिला को प्रताड़ित करने का मामला

वहीं वाराणसी से भी एक महिला उत्पीड़न का मामला सामने आया है। देश में एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया जा रहा हैं। वही दूसरी ओर बेटी पैदा होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया हैं।विवाहिता लक्ष्मी देवी की तहरीर पर शनिवार की रात पुलिस ने पति, ससुर, सास, देवर, जेठ, जेठानी, ननद समेत आठ के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया।

जंसा थानांतर्गत मीरावन गांव निवासिनी लक्ष्मी देवी की शादी वर्ष 2020 में मिर्जामुराद थानांतर्गत चित्रसेनपुर गांव निवासी सुधीर गौड संग हुई। विवाहिता का आरोप हैं कि पुत्री पैदा होने पर ससुराल में प्रताड़ना शुरू हो गयी। पुत्री को मारने की धमकी दी गयी। दहेज के रूप में सोने की अंगूठी व दो लाख रुपये की मांग होने लगी। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल से निकाल दिया गया। विवाहिता द्वारा एसीपी को दिए गए तहरीर पर पति समेत ससुर नन्दलाल गौड, सास बिन्दो देवी, जेठानी गीता, जेठ अरविंद, देवर विवेक, ननद सुग्गी व गणेश के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें