बिट्टू सिहं राजपूत ,सूरजपूर । 1 जुलाई 2025 विकासखंड सूरजपुर अंतर्गत छतरपुर की प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में आज ग्राम वीरपुर निवासी और प्रखर हिंदू वक्ता श्री ठाकुर प्रसाद राजवाड़े के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर को शिक्षा और सामाजिक सेवा से जोड़ते हुए नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।


विशेष बात यह रही कि विद्यालय की प्रधानपाठिका श्रीमती अंजू राजवाड़े जी के आग्रह पर विद्यालय को एक साउंड सिस्टम भी भेंट किया गया, जिसे श्री ठाकुर प्रसाद राजवाड़े ने व्यक्तिगत रूप से प्रदान किया। उन्होंने 109 बच्चों को स्कूल बैग भी वितरित किया, जिससे बच्चों की जरूरतें पूरी होने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ा।

कार्यक्रम में श्री ठाकुर प्रसाद राजवाड़े जी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि ,बच्चों को अपने मूल संस्कारों को कभी नहीं भूलना चाहिए। हमें भारतीय संस्कृति की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए अपने व्यक्तित्व के हर पहलू में निखार लाने का प्रयास करना चाहिए।
ठाकुर राजवाड़े जी द्वारा आम का पौधा एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा अन्य फल दार पोधो का वृक्षारोपण किया गया
इस आयोजन में अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से
श्री महेश्वर पैकरा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा,श्री ठाकुर सिंह पैकरा मंडल अध्यक्ष लटोरी,श्री रमेश गुप्ता मंडल अध्यक्ष भटगांव,
श्री हरीश राजवाड़े मंडल अध्यक्ष शिवनंदनपुर,श्री सत्यनारायण पैकरा मंडल अध्यक्ष ओड़गी,श्री सुनील साहू मंडल अध्यक्ष भैया थान,श्री जगसाय पैकरा मंडल अध्यक्ष बिहारपुर,
श्री सावन गोयल महामंत्री भैयाथान, श्रीमती नूतन विश्वास जिला महिला मोर्चा महामंत्री, श्री अनुराग सिंह, श्री पुनीत पाठक, लटोरी मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल जायसवाल, विजय जायसवाल, हरिलाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष देवसाय पैकरा, बाबूलाल शाह अरुण ठाकुर, महामंत्री शिशुपाल राजवाड़े,सीता जायसवाल, मंत्री वंदना दुबे, कार्यालय प्रभारी विप्लव विश्वास,वरिष्ठ कार्यकर्ता छत्रधारी सिंह, अमरनाथ पैकरा, भजन मानिकपुरी, कैलाश राजवाड़े, विनोद जायसवाल,सुमित्रा राजवाड़े संतरा राजवाड़े,दीपाली दास बिमला यादव, सविता यादव, हेमलता जायसवाल, युवा मोर्चा से सुरेश सोनी पप्पू साहू, उपेंद्र सिंह टेकाम अभय जायसवाल, अंकित जायसवाल, सुरजीत सिंह, सुखदेव यादव, जीतू मानिकपुरी, दीपेन्द्र दुबे, राजू यादव, त्रिभुवन सिंह, रूपसाय राजवाड़े, छतरपुर के सरपंच घरभरन सिंह एवं गांव के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पंचगण सहित अनेक प्रमुख समाजसेवी उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्रधानपाठिका श्रीमती अंजू राजवाड़े और श्रीमती एस. खलखो ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।