वन विकास निगम अध्यक्ष ने किया दतिमा उद्यान का निरीक्षण

दैनिक हाथोर समाचार ,सूरजपुर। वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने गुरुवार को दतिमा स्थित शासकीय उद्यान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आम, लीची, अमरूद, पपीता और अन्य फलों की बागवानी का जायजा लिया। पैकरा ने अधिकारियों को उत्पादन बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने और उद्यान की सुरक्षा पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह उद्यान स्थानीय लोगों के लिए आय का प्रमुख साधन बन सकता है।

निरीक्षण के दौरान उद्यान में लगे फलदार पौधों की स्थिति, सिंचाई व्यवस्था और उनकी देखभाल की जानकारी भी ली। पैकरा ने कहा कि राज्य सरकार कृषि और बागवानी के माध्यम से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा नेता भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें