वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा का सूरजपुर आगमन कल, जोर-शोर से तैयारियां

बिट्टू सिहं राजपूत ,सूरजपुर।छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा को हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वे पहली बार 16 अप्रैल को अपने गृह जिले सूरजपुर आ रहे हैं। उनके स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

पैकरा के आगमन पर जिले भर में भव्य स्वागत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। बताया जा रहा है कि वे रायपुर से रवाना होकर सूरजपुर-कोरबा सीमा के तारा क्षेत्र में प्रवेश करेंगे, जहां से कार्यकर्ताओं का लंबा काफिला उन्हें जिले भर में विभिन्न स्थानों पर लेकर जाएगा। जगह-जगह रुककर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।भाजपा जिला संगठन ने भी इस विशेष अवसर के लिए पूरी तैयारी कर ली है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

पैकरा की नियुक्ति से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है और जिले भर में उल्लास का माहौल है।स्वागत स्थलों का समयबद्ध कार्यक्रम इस प्रकार हैदिन: बुधवार 1. तारा – 12:00 बजे 2. प्रेमनगर– 01:30 बजे 3. गणेशपुर – 02:15 बजे 4. छिंदिया – 02:30 बजे 5. रामानुजनगर – 03:00 बजे 6. देवनगर – 03:30 बजे 7. कृष्णपुर– 03:45 बजे 8. चंदरपुर– 03:50 बजे 9. अग्रसेन चौक, सूरजपुर – 04:00 बजे 10. भाजपा कार्यालय– 04:20 बजे 11. विश्रामपुर – 05:00 बजे 12. सिलफिली – 05:30 बजे 13. लटोरी – 06:00 बजे 14. जरही – 06:30 बजे 15. भटगांव – 07:00 बजे 16. पकनी – 07:20 बजे 17. चेन्द्रा – 07:30 बजे

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें