स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी का कोण्डागांव और फरसगांव में शासकीय अस्पतालों का निरीक्षण


प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने आज कोंडागांव जिले के जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, मरीजों से बातचीत कर उनकी स्थिति जानी और स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी  ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध इलाज सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल कोंडागांव में 80 लाख रुपये की लागत से नवीन ऑपरेशन थिएटर निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी, सीजीएमएससी के अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के, स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया और कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना भी उपस्थित थीं।

स्वास्थ्य मंत्री ने जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों जैसे आपातकालीन चिकित्सा कक्ष, सर्जिकल वार्ड, मेजर ओटी वार्ड आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता और स्टाफ की उपस्थिति की स्थिति की जानकारी ली। अस्पताल में चल रहे मरम्मत कार्य की प्रगति पर असंतोष जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अस्पताल में मरीजों की संख्या को देखते हुए बेड की संख्या बढ़ाने और संचालन में सुधार लाने की बात कही। इसके अलावा, मातृ-शिशु चिकित्सालय के सोनोग्राफी कक्ष का निरीक्षण करते हुए आवश्यक तकनीकी और मानव संसाधन की पूर्ति के निर्देश दिए। स्टाफ की कमी को दूर करने हेतु जिला स्तर पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और शेष पदों की राज्य स्तर पर पूर्ति की बात कही गई।

श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त और जनोन्मुखी बनाने हेतु प्रतिबद्ध है।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें