दिल दहला देने वाली घटना: सौतेला पिता कम उम्र से कर रहा यौन शोषण, बेटी ने अब कराया FIR

बिलासपुर। प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 19 वर्षीय युवती ने अपने सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। युवती ने पुलिस को बताया कि जब वह 13 साल की थी, तभी से उसका सौतेला पिता उसका यौन शोषण कर रहा था।

डर और समाज के दबाव के कारण वह सालों तक चुप रही, लेकिन जब वह बड़ी हुई और घर छोड़कर बाहर काम करने लगी, तब भी आरोपी उसे परेशान करता रहा।

तब से उसका सौतेला बाप शारीरिक शोषण कर रहा है।कम उम्र होने के कारण वह उसकी मंशा नहीं समझ सकी। साथ ही डर के कारण उसकी हरकतों का विरोध नहीं कर पाई। दो साल पहले उसकी मां दक्षिण भारत के राज्य में काम करने चली गई।

 इधर युवती भी दूसरे शहर में काम करने के लिए चली गई। इस बीच वह बालिग हो गई थी। वह अपने पिता की हरकत और मंशा को जान गई थी।

इसी डर से उसने पिता को मोबाइल नंबर भी नहीं दिया था। पिता ने किसी तरह मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। अब सौतेला पिता फिर से उसे परेशान कर रहा है।

आखिरकार, हिम्मत जुटाकर उसने पुलिस में शिकायत दी। तोरवा थाने में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। 

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें