जशपुर में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार बोलेरो ने गणेश विसर्जन के दौरान भीड़ को रौंदा ,तीन की मौके पर मौत 30 से अधिक घायल

हाथोर समाचार, जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत जुरूडांड़ गांव में मंगलवार की रात गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विसर्जन जुलूस में शामिल ग्रामीणों को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल बगीचा अस्पताल लाया गया, वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर रोहित व्यास, एसपी शशिमोहन सिंह और जशपुर विधायक रायमुनी भगत रातों-रात मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

भीड़ ने आरोपी चालक की की पिटाई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बोलेरो चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी चालक सुखसागर को हिरासत में ले लिया।

मृतकों की पहचान

हादसे में अरविंद (19), विपिन कुमार प्रजापति (17) और खिरोवती यादव (32) की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों की सूची में ड्राइवर भी शामिल

घायलों में देवंती, गुलापी बाई, याहूसु लकड़ा, संतोष प्रजापति, हेमंत यादव, उमा यादव, भुवनेश्वरी यादव, चंदा बाई, पिंकी, लीलावती प्रजापति, डमरूधर यादव, गायत्री यादव, फकीर यादव, नीलू यादव, निरंजन राम, संदीप यादव, नारायण, आरती यादव, परमानंद यादव, अभिमन्यु, हेमानंद सहित 30 से अधिक लोग शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें