भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, 5 की मौके पर मौत, 2 घायल

हाथोर समाचार,छतरपुर।मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र में सागर–कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक भयावह सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में कुल 7 लोग सवार थे, जो सतना से शाहगढ़ की ओर जा रहे थे।

घटना के बाद पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची

हादसे की जानकारी मिलते ही गुलगंज पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। टीम ने गंभीर रूप से घायल दो लोगों को कार से निकालकर अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही।

ट्रक और चालक पकड़ा गया

हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहा ट्रक और उसका चालक पुलिस की पकड़ में आ गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरा मामला जांच में रखा गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चश्मदीदों ने बताई दिल दहला देने वाली कहानी

मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और दृश्य बेहद भयावह था। कई लोग घायल और मृत पड़े देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें