हाथोर समाचार ,सूरजपुर। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर खेल परिसर जरही में इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में इंडियन आइडल 6 एवं भारत की शान 3 फेम गायक देव श्री चक्रवर्ती का रंगारंग कार्यक्रम दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति एस.ई.सी.एल. भटगांव क्षेत्र के तत्वावधान में आज आयोजित किया जा रहा है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ रात 8 बजे से होगा, जिसमें कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लेंगे।
गौरतलब है कि दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति द्वारा हर वर्ष भक्तिमय और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ते हैं। इस बार भी आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है।