बड़ा हादसा:  बनासकांठा के पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग , 17 मौतें

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में बड़ा हादसा हो गया है। यहां पटाखा फैक्ट्री में बड़े धमाके के बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 17 तक पहुंच गया है। जिन लोगों की मौत हुई है, वह फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर बताए जा रहे हैं। इसके अलावा कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। जानकारी के मुताबिक अब तक मलबे से 17 शव निकाले जा चुके हैं।

एसपी अक्षय राज मकवाना ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में 17 लोगों की जान चली गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बचाव कार्य जारी है। वहीं दीसा ग्रामीण पुलिस थाने के निरीक्षक विजय चौधरी ने बताया कि आग लगने के बाद कई विस्फोट हुए, जिसके बाद डीसा कस्बे के पास स्थित फैक्ट्री के कुछ हिस्से ढह गए।

उन्होंने बताया कि मलबे में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए डीसा नगरपालिका के दमकल कर्मी मौके पर हैं। तेजस्वी यादव जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बनासकांठा कलेक्टर मिहिर पटेल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, आज सुबह हमें डीसा के औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़े धमाके की सूचना मिली। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। चार घायल मजदूरों को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है।

उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री का स्लैब ढह गया। हम मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए तलाशी अभियान चला रहे हैं।

राहत दल मलबा हटा रहा है। इस घटना में घायल हुए चार लोगों की हालत स्थिर है। पुलिस जांच जारी है, आगे की जांच के लिए एफएसएल टीम बुलाई गई है।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें