अवैध धान परिवहन और भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई ,6800 क्विंटल धान और 23 वाहन जप्त ,कलेक्टर ने किसानों से की अपील

हाथोर समाचार,(Balrampur News)बलरामपुर।जिले में धान की कालाबाजारी पर रोक लगाने प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया है। अवैध भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ की जा रही कार्यवाही में अब तक लगभग 6800 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया है। साथ ही अवैध परिवहन में प्रयुक्त 23 वाहनों को भी जब्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धान की कालाबाजारी में संलिप्तता पाए जाने पर जिले में संचालित 6 राइस मिलों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है। प्रशासनिक अमले ने अब तक करीब 60 प्रकरण दर्ज किए हैं। वहीं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों को जेल भेजने की कार्रवाई भी की गई है।

कलेक्टर राजेंद्र कटारा के नेतृत्व में यह विशेष अभियान जिले भर में लगातार जारी है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि धान की अवैध खरीद-फरोख्त या परिवहन में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। कोचियों के घरों एवं गुप्त ठिकानों पर दविश देकर अवैध धान जप्त कर कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने आम जनता और किसानों से की अपील

कलेक्टर कटारा ने जिले के किसानों और आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी धान के अवैध भंडारण या परिवहन की जानकारी मिलती है, तो तुरंत राजस्व विभाग या प्रशासनिक टीम को सूचना दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि समय पर सूचना मिलने से कार्रवाई करने में आसानी होती है, जिससे समितियों में किसानों की धान बिक्री सुचारू रूप से हो पाती है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध धान कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें