सरगुजा की मानसी का छत्तीसगढ़ बास्केटबाल टीम में चयन ,पिता है निगम में सफाई सुपरवाइजर

बिट्टू सिहं राजपूत ,सरगुजा। जिले के लिए यह गौरव का क्षण है, क्योंकि जिले की बालिका वर्ग की खिलाड़ी मानसी सांडिल्य का चयन छत्तीसगढ़ बास्केटबाल टीम में हुआ है। 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन चेन्नई में 15 से 19 जनवरी तक होगा, जिसमें मानसी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मानसी सांडिल्य, जो सेंट जोन विद्यालय की छात्रा हैं, एक मेहनती और समर्पित खिलाड़ी हैं। उनके पिता, रुपसाय सिंह, नगरपालिका निगम में सफाई सुपरवाइज़र के रूप में कार्यरत हैं, जबकि माता सुमित्रा गृहिणी हैं। सेंट जोन विद्यालय के प्राचार्य फादर पीटर खेष ने मानसी को उनकी तैयारी में हरसंभव सहायता प्रदान की।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि मानसी कई वर्षों से गांधी स्टेडियम के बास्केटबाल ग्राउंड पर अभ्यास कर रही हैं और उन्होंने अपने खेल में शानदार प्रदर्शन किया है। यह उपलब्धि सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ के लिए गर्व का विषय है।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें