महापौर मंजूषा भगत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को शपथ ग्रहण समारोह का दिया न्योता

बिट्टू सिहं राजपूत , सरगुजा। अंबिकापुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मंजूषा भगत ने आज रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, लूंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया समेत वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

महापौर बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचीं मंजूषा भगत ने विष्णु देव साय को बधाई दी और नगरीय निकाय व पंचायत चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री ने भी नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों को बधाई दी और शहर के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस दौरान महापौर मंजूषा भगत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को 2 मार्च को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा, जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया और मधुसूदन शुक्ला सहित कई अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें