निकाय चुनाव में मंत्री लक्ष्मी राजवाडे़ की एंट्री ,भाजपा प्रत्याशियों को जिताने कर रही हैं डोर टू डोर जनसंपर्क

बिट्टू सिहं राजपूत ,सूरजपुर। नगर पंचायत भटगांव में निकाय चुनाव प्रचार अब चरम पर पहुंच चुका है। सभी प्रत्याशी मतदाताओं तक अपनी पहुंच बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। डोर-टू-डोर कैंपेन और सभाओं के जरिए जनता को लुभाने का प्रयास जारी है।

इसी कड़ी में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी चुनाव प्रचार में सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों का दौरा कर भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी प्रमेश्वरी राजवाड़े और अन्य पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन मांग रही है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मतदाताओं से संवाद कर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

भाजपा का वादा— विकास को मिलेगी रफ्तार

लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है, और यदि स्थानीय निकाय में भी भाजपा का बोर्ड बनता है, तो विकास कार्यों की गति तेज़ होगी। उन्होंने जनता से अपील की कि नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर वे क्षेत्र के विकास में भागीदार बनें।

उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसमें स्थानीय समस्याओं के समाधान का रोडमैप तैयार किया गया है। मंत्री ने विश्वास जताया कि भटगांव की जनता भाजपा को वोट देकर विजयी बनाएगी।

प्रमेश्वरी राजवाड़े का चुनावी एजेंडा— पानी की समस्या प्राथमिकता

भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी प्रमेश्वरी राजवाड़े अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखीं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत भटगांव में कांग्रेस के कार्यकाल में विकास ठप पड़ा रहा और कोई भी ठोस कार्य नहीं हुआ। उन्होंने पानी की समस्या को प्रमुख मुद्दा बताया और कहा कि यदि वे चुनाव जीतकर आती हैं, तो जल संकट का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।

प्रमेश्वरी राजवाड़े ने यह भी कहा कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है, इसलिए स्थानीय स्तर पर भी भाजपा की जीत होने पर भटगांव में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

चुनाव प्रचार में तेजी, सभी प्रत्याशी मैदान में

निकाय चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान भी तेज़ हो गया है। भाजपा के अलावा कांग्रेस और अन्य दलों के प्रत्याशी भी मतदाताओं तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में प्रचार अभियान कितना और तेज़ होता है और मतदाता किसे समर्थन देते हैं।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें