मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा के धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

हाथोर समाचार,सूरजपुर।महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सल्का और ग्राम बन्ना स्थित धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीदी व्यवस्था, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएँ, तौल मशीनों, मापक उपकरणों सहित धान उपार्जन से जुड़ी पूरी प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने केंद्र में मौजूद किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं, सुझावों और जरूरतों की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि शासन द्वारा की गई व्यवस्थाएँ संतोषजनक हैं और उन्हें धान विक्रय में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आ रही है। मंत्री ने समर्थन मूल्य, तुलाई की गति, बारदाने की उपलब्धता तथा परिवहन व्यवस्था पर भी किसानों से विस्तृत फीडबैक लिया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की उपज की समयबद्ध, पारदर्शी और व्यवस्थित खरीदी के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को उनके धान का सही मूल्य दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी केंद्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई हो।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसान एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें