नवरात्रि पर माँ कुदरगढ़ी धाम पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रदेश की खुशहाली की कामना

बिट्टू सिहं राजपूत, सूरजपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज विकासखण्ड ओड़गी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुदरगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध माँ कुदरगढ़ी धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए माता रानी से आशीर्वाद लिया।

नवरात्रि के अवसर पर कुदरगढ़ी धाम में विशेष धार्मिक माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे। मुख्यमंत्री के आगमन पर मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण और अधिक बढ़ गया। उन्होंने मंदिर में पूजा कर प्रदेश की जनता के कल्याण और विकास के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर प्रदेश के मंत्री श्री रामविचार नेताम, कुदरगढ़ ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मुरली सोनी, श्री बाबूलाल अग्रवाल एवं जिला पंचायत सदस्य श्री लवकेश पैकरा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें