भिलाई निगम के नए आयुक्त डीके ध्रुव ने संभाला कार्यभार, उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर की चर्चा

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के नव नियुक्त आयुक्त डीके ध्रुव ने पदभार गहण किया। शुक्रवार को उन्होंने विधिवत कामकाज संभाला। डीके ध्रुव के पदभार ग्रहण करने के बाद निगम के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डीके ध्रुव को बधाई दी और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

बता दें बुधवार आधीरात को 88 अफसरों की तबादला सूची भिलाई निगम के आयुक्त रोहित व्यास का भी नाम था। रोहित व्यास को सूरजपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया। राहित व्यास की जगह 2018 बैच के IAS डीके ध्रुव को भिलाई निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया। डीके ध्रुव अब तक नारायणपुर जिला पंचायत में सीईओ के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार को उन्होंने भिलाई निगम पहुंचकर विधिवत कार्यभार संभाला।

दया सिंह ने की विकास के मुद्दों पर चर्चा
डीके ध्रुव द्वारा भिलाई निगम के आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण करने के मौके पर उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने उनसे सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर दया सिंह ने उन्हें बधाई दी। साथ ही भिलाई शहर की मौजूदा समस्याओं के साथ ही अपने वार्ड की समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। दया सिंह से मुलाकात के दौरान आयुक्त ने सभी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से सामंजस्य बनाकर शहर के विकास की गति को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें