नए साल से पहले अंबिकापुर में आबकारी की बड़ी रेड, 40 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

शिवशंकर सहनी@अंबिकापुर। नए साल के जश्न से ठीक पहले अंबिकापुर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों को करारा झटका दिया है।
संभागीय आबकारी उड़न दस्ता टीम ने छापेमारी कर करीब 40 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह इस वर्ष की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में की गई। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने अंबिकापुर शहर से लगे कांतिप्रकाशपुर इलाके में दबिश दी। यहां एक वाहन से हरियाणा से लाई गई अंग्रेजी शराब की कुल 300 पेटियां बरामद की गईं।
जांच में सामने आया है कि आरोपी सौरभ सिंह नए साल के मौके पर इस शराब को छुपाकर बेचने की योजना बना रहा था, ताकि जश्न के दौरान अवैध रूप से मोटा मुनाफा कमाया जा सके। आबकारी विभाग के अनुसार आरोपी सौरभ सिंह कोई नया नाम नहीं है, वह पहले भी अवैध शराब तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है।
मौके से आरोपी को हिरासत में लेते हुए शराब से लदे वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
नए साल को देखते हुए आबकारी विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलेभर में लगातार निगरानी और छापेमारी की जा रही है, जिससे अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई है और अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें