भटगांव में अतिक्रमण नोटिस को लेकर लोगों ने दिया वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा को  ज्ञापन ,240 परिवारों पर विस्थापन का मंडरा रहा संकट

हाथोर समाचार ,सूरजपुर। नगर पंचायत भटगांव के विश्रामगृह में मंगलवार को नगरवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश्वरी राजवाड़े के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने वार्ड क्रमांक 08 ईंटा भट्टा और वार्ड क्रमांक 12 ईमली पारा में रह रहे लगभग 240 परिवारों को वन विभाग द्वारा भेजे गए बेदखली नोटिस का विरोध जताया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग ने इन वार्डों में रहवासियों को एक सप्ताह के भीतर घर खाली करने का आदेश जारी किया है, जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले 25 से 30 वर्षों से यहां निवासरत हैं और जिस भूमि पर उनके मकान हैं, वह क्षेत्र दशकों से वन भूमि नहीं रही है। प्रभावित लोगों ने बताया कि उनके पास रहने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।

ज्ञापन पर गंभीरता दिखाते हुए रामसेवक पैकरा ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से निवासरत लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा जारी नोटिस पर तत्काल रोक लगाने की बात कही।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें