भिलाई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ग्रेड-2 कर्मचारी कमल किशाेर को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। कमल किशोर भिलाई के पाश कालोनी में से एक ग्रीन वैली में रहता था। पुलिस की छापामार कार्रवाई में कर्मचारी के मकान से बड़ी मात्रा में मोबाइल के अलावा आपत्तिजनक सामान भी मिला है। 100 से ज्यादा मोबाइल के अलावा बैटरी,ताले, सिम, यूज्ड कंडोम के अलावा रेल एक्सीडेंट से जुड़ी खबरों की कतरनें भी मिली है।

कमल किशोर अपने फ्लैट को कपल को एक दिन के लिए 500 रुपये रेंट पर देता था। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के जुनवानी का है।रेंट पर देता था रूमपुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि रेलवे कर्मचारी रूम रेंट पर देता था। एक दिन के लिए 500 रुपये लेता था। रेंट पर कपल को ही वह रूम देता था। ओएलक्स में रूम रेंट पर देने के लिए विज्ञापन डाला था।
कमरे में आपत्तिजनक सामानों के अलावा कंप्यूटर और सैकड़ों सीडी भी मिली है। आरोपी कमल किशोर इलेक्ट्रॉनिक में इंजीनियरिंग का डिप्लोमा किया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वो नागपुर से पुराने मोबाइल और ढेर सारी बैटरी खरीदकर लाया था और उससे पावर बैंक बनाने की कोशिश कर रहा था।कमल किशोर के पास भिलाई में एक किलोमीटर की दूरी पर दो मकान है।
पहला चौहान ग्रीन वैली और दूसरा दीन दयाल उपाध्याय कॉलोनी खमरिया में है। आरोपी खमरिया के मकान में रहता था और लड़के-लड़कियों को रूम देने और अपनी संदिग्ध गतिविधियों के लिए ग्रीन वैली के फ्लैट का उपयोग करता था।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक की शादी नहीं हुई है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता है। उसके मोबाइल में कई लड़कियों की तस्वीरें मिली हैं। इससे यह आशंका है कि वो इस फ्लैट का उपयोग गलत गतिविधियों के लिए भी करता था।