अंबिकापुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, आर्यन होटल के मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार

हाथोर समाचार,अंबिकापुर। शहर में अनैतिक देह व्यापार (सेक्स रैकेट) के एक संगठित नेटवर्क का खुलासा करते हुए महिला थाना पुलिस ने चोपड़ापारा स्थित आर्यन होटल के मैनेजर और एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक युवती को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी महिला, उसके पति सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज चुकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर को महिला थाना पुलिस को अंबिकापुर के आकाशवाणी चौक के पास एक मकान में अनैतिक देह व्यापार संचालित होने की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। छापेमारी के दौरान मकान से एक महिला को गिरफ्तार किया गया, जो देह व्यापार के संचालन में संलिप्त पाई गई।

पुलिस ने मामले में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर महिला को जेल भेजा। पूछताछ के दौरान सामने आया कि महिला ग्राहकों को लाने का कार्य करती थी, जबकि उसका पति सुनील कुमार और उसका साथी हेमंत दास युवतियों की सप्लाई में शामिल थे। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति, उसके सहयोगी युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया।

जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि अर्बन चौपाटी के पास स्थित आर्यन होटल के मैनेजर और कर्मचारियों की भूमिका भी इस रैकेट में रही है। होटल परिसर का उपयोग युवतियों और ग्राहकों के ठहरने तथा सौदे को अंजाम देने के लिए किया जा रहा था।

लगातार पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आर्यन होटल के मैनेजर मौजी लाल जायसवाल (उम्र 53 वर्ष), निवासी पटेहरा सिरमौर, थाना अथरैला, जिला रीवा तथा होटल कर्मचारी एकलव्य पैकरा (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम जिगनिया, थाना कुसमी, जिला बलरामपुर को गिरफ्तार किया। साथ ही एक युवती को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है। महिला थाना पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना अभी जारी है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। शहर में इस कार्रवाई के बाद होटल और किराये के मकानों में अवैध गतिविधियों को लेकर सख्ती बढ़ाए जाने की बात कही गई है।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें