अंबिकापुर: नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शास्त्री वार्ड क्रमांक 31 से शुभांकुर पाण्डेय ने पहला नामांकन फार्म क्रय करते हुए भाजपा से अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है।
सामाजिक कार्यों से मजबूत पकड़
शुभांकुर पाण्डेय पिछले 14 वर्षों से ॐ शिव सेवा समिति के अध्यक्ष पद पर रहते हुए धार्मिक और सामाजिक आयोजनों का सफल नेतृत्व कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में वार्ड में भव्य दुर्गा पूजन समेत कई सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए गए है। इस दौरान उन्होंने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के बीच गहरी पकड़ बनाई है। उनकी सक्रियता और जनसेवा की छवि उन्हें वार्ड में लोकप्रिय बनाती है।
भाजपा के लिए लाभदायक
शुभांकुर पाण्डेय की सक्रियता से भाजपा को शास्त्री वार्ड सहित अन्य क्षेत्रों में भी लाभ मिलने की उम्मीद है। सामाजिक आयोजनों में उनकी भागीदारी ने उन्हें वार्डवासियों के बीच विश्वसनीयता दिलाई है, जो उन्हें अन्य दावेदारों से आगे खड़ा करती है।
सूत्रों के अनुसार, वार्ड में भाजपा के अन्य दावेदारों की पकड़ कमजोर है। चर्चा है कि कई दावेदार सोशल मीडिया तक सीमित हैं और जमीनी स्तर पर जनता से जुड़े नहीं हैं। इसके विपरीत, शुभांकुर पाण्डेय का व्यापक जनाधार और सक्रिय भूमिका उन्हें प्रमुख उम्मीदवार बनाती है।
शुभांकुर पाण्डेय की दावेदारी ने चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। उनकी छवि और सामाजिक योगदान उन्हें भाजपा के लिए एक प्रभावशाली उम्मीदवार बनाते हैं। वहीं, अन्य दावेदारों की निष्क्रियता और कमजोर जनाधार उनके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। अब देखना होगा कि भाजपा किसे टिकट देती है और यह मुकाबला किस दिशा में जाता है।