जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर एकदिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन

हाथोर समाचार,रामानुजगंज। शासकीय लरंग साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीतः ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान” विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक एस.बी. यादव एवं सह–संयोजक वेद कुमार पैकरा द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज ने कहा कि जनजातीय समाज की जीवनशैली, संस्कृति और परंपराएँ हमारी प्राचीन धरोहर हैं, जिनका संरक्षण भावी पीढ़ियों के लिए आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने जनजातीय समाज को प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व का आदर्श बताते हुए 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में उनकी प्रेरक भूमिका पर प्रकाश डाला। जिला पंचायत सदस्य मुंशी राम ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा में जनजातीय समाज की ऐतिहासिक प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

जनभागीदारी प्रबंधन समिति अध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता ने महाविद्यालय के विकास में जनजातीय पूर्वजों के योगदान का स्मरण किया, जबकि सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता ने विद्यार्थियों को शिक्षा एवं सतत विकास के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, प्राचार्य डॉ. रोज़ लिली बड़ा, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में 40 से अधिक पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी, जनजातीय परिधान, सामग्री, व्यक्तित्व प्रदर्शन, रैम्प वॉक तथा पारंपरिक नृत्यों ने आकर्षण बढ़ाया। अंत में संयोजक एस.बी. यादव ने सभी समितियों, एनएसएस इकाई एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें