सूरजपुर: भाजपा ने नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी किया घोषित ,भटगांव से परमेश्वरी राजवाडे को बनाया प्रत्याशी

बिट्टू सिहं राजपूत , सूरजपुर। भाजपा ने जिले के चार नगर पंचायतों के अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें भटगांव नगर पंचायत से पुनः परमेश्वरी राजवाडे को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। यह नगर पंचायत सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है, और यहां के समाजिक समीकरण राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

भटगांव नगर पंचायत क्षेत्र में राजवार समाज की अहम उपस्थिति है, और परमेश्वरी राजवाडे की सक्रियता समाजिक और राजनीतिक दोनों ही क्षेत्रों में रही है। भाजपा संगठन ने राजवाडे पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है। वर्तमान में, परमेश्वरी राजवाडे भाजपा प्रदेश संगठन में मंत्री और नगर पंचायत भटगांव की पार्षद हैं, और उन्होंने 1996 से राजनीति में सक्रियता शुरू की थी।

राजनितिक सफर

  1. 2000-2005 तक जनपद सदस्य
  2. 2004 में जनपद उपाध्यक्ष
  3. 2010-2015 तक नगर पंचायत भटगांव की अध्यक्ष
  4. 2016-2021 तक राष्ट्र सेविका समिति सूरजपुर जिला की जिला कार्यवाहिका
  5. द्वितीय वर्ग प्रशिक्षित राष्ट्र सेविका समिति की सदस्य
  6. भाजपा महिला मोर्चा भटगांव की मण्डल अध्यक्ष
  7. वर्तमान में नगर पंचायत भटगांव वार्ड क्र. 03 की पार्षद
  8. वर्तमान में भटगांव क्षेत्र से सांसद प्रतिनिधि
  9. भाजपा छ.ग. प्रदेश मंत्री और कोरिया जिला सह-प्रभारी
  10. 2023 विधानसभा चुनाव में विधानसभा संयोजक, भटगांव

समाज में सक्रियता

  1. रजवार समाज में सूरजपुर जिला की उपाध्यक्ष है।
  2. वर्तमान में रजवार समाज में प्रदेश संगठन मंत्री भी है।
  3. पति भी 1994 से 2000 तक सरपंच ग्राम पंचायत भटगांव रह चुके हैं।

हालांकि इस समय में, भाजपा और समाजिक गतिविधियों में परमेश्वरी राजवाडे की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण रही है, और उनका राजनीतिक अनुभव उन्हें भटगांव नगर पंचायत के चुनावी मैदान में एक मजबूत प्रत्याशी बना रहा है।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें