सूरजपुर:जरही नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए पुरन राम राजवाड़े को भाजपा ने क्यों दिया टिकट ,यहां पढ़ें

बिट्टू सिहं राजपूत , सूरजपुर। नगर पंचायत चुनाव के एलान के बाद से सभी की निगाहें भाजपा के प्रत्याशियों पर टिकी हुई थी। इसके बाद, भाजपा ने अंततः अध्यक्ष और पार्षदों की लिस्ट जारी कर दी है। खासकर सूरजपुर जिले की जरही नगर पंचायत से भाजपा ने पुरन राम राजवाड़े को टिकट देकर सभी को चौंका दिया है।

प्रदेश के अन्य जिलों की सूची तीन बजे के बाद से जारी होनी शुरू हुई थी, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान जरही नगर पंचायत के प्रत्याशी पर था। पहले चर्चा में चिंतावन राजवाड़े और विमला राजवाड़े के नाम थे, लेकिन लिस्ट देर रात जारी न होने के कारण विमला राजवाड़े का नाम फाइनल होने की उम्मीद जताई जा रही थी। हालांकि, भाजपा ने सबको हैरान करते हुए पुरन राम राजवाड़े का नाम घोषित कर दिया।

पूरन राम राजवाड़े का परिचय

पूरन राम राजवाड़े भाजपा के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं। वे दो बार प्रतापपुर न्यायालय में शासकीय अधिवक्ता रहे हैं और संघ के करीबी रिश्ते भी माने जाते हैं। उनकी पत्नी भी नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं। इसके अलावा, राजवार समाज में इनकी अच्छी पकड़ है।

उनकी पत्नी के अध्यक्ष रहते हुए जरही नगर पंचायत में विकास के कई बड़े काम हुए थे, जैसे कि वार्डों में डामरीकरण सड़क, सीसी सड़क का निर्माण, युवाओं के लिए जिम सेंटर और मंगल भवन का निर्माण। इन कार्यों ने उन्हें क्षेत्र में खास पहचान दिलाई और उनकी लोकप्रियता को बढ़ाया। अब देखना यह है कि कांग्रेस किसे अपना प्रत्याशी बनाती है, क्योंकि यह मुकाबला रोचक होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें