सूरजपुर जिला व जनपद पंचायत आरक्षण प्रक्रिया सम्पन्न,देखिए सूची

बिट्टू सिहं राजपूत ,सूरजपुर। कलेक्ट्रेट सूरजपुर के सभा कक्ष में आज जिला पंचायत के सदस्य एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष/सदस्यों के प्रवर्गवार स्थानों के आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न हुई। यह कार्यवाही कलेक्टर एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदिनी साहू, उप निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र पैकरा, डीडी पंचायत ऋषभ सिंह चंदेल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जिला पंचायत की कुल 15 सीटों में से 8 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गईं। आरक्षण की प्रक्रिया में सीटों का वर्गीकरण इस प्रकार किया गया

सूरजपुर-1 सामान्य महिला
सूरजपुर-2 एससी महिला
सूरजपुर-3 सामान्य
सूरजपुर-4 एसटी महिला
ओड़गी- 1 एसटी महिला
ओड़गी-  2 एसटी
भैयाथान-1 सामान्य
भैयाथान-2 सामान्य
प्रेमनगर –  एसटी महिला
प्रतापपुर-1 एसटी
प्रतापपुर-2 एसटी
प्रतापपुर-3 एसटी महिला
रामानुजनगर-1 सामान्य महिला
रामानुजनगर-2 सामान्य महिला
रामानुजनगर-3 एसटी

जनपद पंचायतों के अध्यक्ष पद के आरक्षण में तीन ब्लॉकों के अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
महिलाओं के लिए आरक्षित ब्लॉक अध्यक्ष पद -ओड़गी, प्रतापपुर, सूरजपुर

पुरुषों के लिए आरक्षित ब्लॉक अध्यक्ष पद- रामानुजनगर, प्रेमनगर, भैयाथान

इस प्रक्रिया से स्थानीय प्रशासन ने पंचायत चुनावों में महिला सशक्तिकरण और समावेशी प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी है।

आरक्षण सूची निम्नलिखित है:

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें