Video: सूरजपुर में जंगल के भीतर जुए का खेल, वीडियो से उठे सवाल

हाथोर समाचार, सूरजपुर/रामानुजनगर। जिले में अवैध जुए के संचालन को लेकर एक बार फिर सनसनी फैल गई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हाथोर समाचार डॉट कॉम द्वारा नहीं की जाती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमेली, जिसे कुमाली घाट के नाम से भी जाना जाता है, के जंगल का बताया जा रहा है। वीडियो में कई लोग खुलेआम जुआ खेलते नजर आ रहे हैं, जहां लाखों रुपए का दांव लगाया जा रहा है। सूत्रों का दावा है कि इस क्षेत्र में पिछले 4 से 5 महीनों से बड़े पैमाने पर जुए का संचालन किया जा रहा है।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे कुछ व्यक्तियों के नाम शमशेर खान और राजकुमार जायसवाल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रतिदिन जंगल में जुए का संचालन करते हैं। हालांकि इन नामों की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस अवैध गतिविधि की जानकारी कई बार थाना और एसडीओपी को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा है कि संभवतः कुछ जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत के कारण यह खेल लगातार जारी है।

वीडियो के वायरल होने के बाद अब पुलिस विभाग की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। आम लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर क्या कार्रवाई करती है।

(नोट: वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।)

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग