बिट्टू सिंह राजपूत ,सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन को सशक्त और संगठित करने के उद्देश्य से पार्टी नेतृत्व ने दो मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जरही और नवगठित गोविंदपुर मंडल के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा अध्यक्ष और महामंत्री पद पर नियुक्तियाँ की गई हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार प्रदेश भाजपा कार्यालय से नई सूची जारी कर दी गई है। जरही मंडल के अध्यक्ष पद पर मुकेश सिंह और महामंत्री पद पर लाल साय सिंह पावले को नियुक्त किया गया है, जबकि गोविंदपुर मंडल में संजय मरावी को अध्यक्ष और संखलेश पटेल को महामंत्री बनाया गया है। इन नियुक्तियों से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
लंबे समय से अटकी थी नियुक्तियाँ
सूत्रों के अनुसार, क्षेत्रीय विधायक और पूर्व गृहमंत्री के बीच चल रही खींचतान के कारण जिले के इन दोनों मंडलों में नियुक्तियाँ रुकी हुई थीं। अब इन नियुक्तियों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
