सूरजपुर पंचायत चुनाव : दूसरे चरण का मतदान कल, कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

क्षेत्रीय विधायक भुलन सिहं मरावी की प्रतिष्ठा पर भी दांव ,नगर पालिका चुनाव हारने के बाद उठे थे सवाल

बिट्टू सिहं राजपूत , सूरजपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को जिले के प्रेमनगर और श्रीनगर ब्लॉक में संपन्न होगा। इस चरण में भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

पहले चरण में छह जिला पंचायत सीटों पर भाजपा की करारी हार से कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। ऐसे में दूसरे चरण का चुनाव भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही दलों के लिए अहम बन गया है। इस चुनाव में दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी हुई है।

बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

इस चुनाव में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और सोनहत विधायक रेणुका सिंह तथा कांग्रेस NSUI के राष्ट्रीय सचिव शशि सिंह की प्रतिष्ठा भी जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह और शशि सिंह के भाई सतवंत सिंह चुनावी मैदान में हैं।

क्षेत्र क्रमांक 15 से त्रिकोणीय मुकाबला

क्षेत्र क्रमांक 15 से भाजपा ने वेद प्रकाश को प्रत्याशी बनाया है, वहीं कांग्रेस से सतवंत सिंह चुनावी मैदान में हैं। दिलचस्प बात यह है कि भाजपा से सोनहत विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। इससे इस क्षेत्र का चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

रेणुका सिंह अपनी बेटी के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं, वहीं शशि सिंह अपने भाई सतवंत सिंह के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार में जुटे हुए हैं। भाजपा समर्थित प्रत्याशी वेद प्रकाश के लिए क्षेत्रीय विधायक सहित भाजपा संगठन पूरा जोर लगा रहा है।

भाजपा विधायक भुलन सिंह की साख दांव पर

इस क्षेत्र से भाजपा विधायक भुलन सिंह मरावी भी आते हैं। हाल ही में नगर पालिका सूरजपुर कांग्रेस के खाते में जाने के बाद उनकी राजनीतिक साख पर असर पड़ा था। ऐसे में पंचायत चुनाव के नतीजे उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे। अब सवाल यह उठता है कि क्या वे पंचायत चुनाव में अपनी साख बचा पाएंगे या एक और हार का सामना करेंगे?

राजनीतिक माहौल गरमाया

चुनाव को लेकर दोनों दलों के नेता पूरी ताकत झोंक रहे हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए बड़े नेता लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। मतदाताओं का रुझान किस ओर झुकेगा, यह 20 फरवरी को मतदान के बाद ही स्पष्ट होगा।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें