सूरजपुर: धान खरीदी बंद होने के बाद इस केंद्र में रात में धान खरीदी जारी ,वीडियो वायरल से मचा हडकंप

बिट्टू सिंह राजपूत, सूरजपुर।सिरसी धान खरीदी केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देर रात अवैध रूप से धान खरीदी होते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि ट्रैक्टर से धान उतारा जा रहा है, जबकि प्रदेश में 31 जनवरी को धान खरीदी बंद हो चुकी थी।

गांव के कुछ युवकों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि धान खरीदी केंद्रों में प्रबंधक और कर्मचारी मिलकर अवैध तरीके से धान खपा रहे हैं और किसानों के नाम पर बड़ी रकम की हेराफेरी कर रहे हैं।

इस पूरे मामले में भैयाथान तहसीलदार ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

जिले में बढ़ रहे हैं धान खरीदी घोटाले के मामले

सूरजपुर जिले में लगातार धान खरीदी केंद्रों में अनियमितताओं के मामले सामने आ रहे हैं। कहीं किसानों के बैंक खातों से पैसे निकाले जा रहे हैं, तो कहीं व्यापारियों से मिलीभगत कर खरीदी प्रभारी राज्य शासन को भारी नुकसान पहुँचा रहे हैं।

अक्सर देखा गया है कि खरीदी केंद्रों पर किसानों से ही मजदूरी करवाई जाती है, जो एक गंभीर समस्या बनी हुई है। ऐसे में जिला प्रशासन को इन भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है, ताकि किसानों के अधिकारों की रक्षा की जा सके और सरकारी तंत्र में पारदर्शिता बनी रहे।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग

WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें